ये है दुनिया की सबसे महंगी यूनिवर्सिटी, बीए करने के लिए भी लगती है करोड़ों की फीस, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी रह चुके हैं स्टुडेंट

कई सारे लोगों का सपना होता है कि वे विदेशों में जाकर अपनी हायर एजुकेशन को कंपलीट करें। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में जो कि लगभग 1000 साल पुरानी है और अभी भी यह चल रही है। साथ ही अगर आपको यहां पर पढ़ाई करनी है तो आपको फीस के तौर पर भारी भरकम करोड़ों की रकम खर्च करनी होगी

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 11:08 PM
Story continues below Advertisement
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसकी स्थापना 1096 इसवी में हुई थी

कई सारे लोगों का सपना होता है कि वे अपनी हायर एजुकेशन को अच्छे से अच्छे कॉलेज, इंस्टीट्यूट या फिर यूनिवर्सिटी से पूरा करें। भारत में अच्छी हायर एजुकेशन के लिए IIT, IIM और इस तरह के कई सारे संस्थान और यूनिवर्सिटी मौजूद हैं। हालांकि फिर भी कई सारे लोगों का सपना होता है कि वे विदेशों में जाकर अपनी हायर एजुकेशन को कंपलीट करें। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी यूनिवर्सिटी के बारे में जो कि लगभग 1000 साल पुरानी है और अभी भी यह चल रही है। साथ ही अगर आपको यहां पर पढ़ाई करनी है तो आपको फीस के तौर पर भारी भरकम करोड़ों की रकम खर्च करनी होगी।

दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी में से एक

दरअसल आज हम जिस यूनिवर्सिटी की बात करने जा रहे हैं उसका नाम ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी। हम में से कई सारे लोगों ने कभी न कभी इस यूनिवर्सिटी के बारे में जरूर सुना होगा। यह यूनिवर्सिटी दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। साथ ही इस यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया की कुछ सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की लिस्ट में भी शामिल है। इस विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा का अनुमान इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां पर पढ़ने वाले 72 से भी ज्यादा छात्रों और प्रोफेसरों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

वर्ल्ड बैंक ने 2 फीसदी से घटा कर 0.4% पर की पाकिस्तान की ग्रोथ रेट, आर्थिक मोर्चे पर कंगाल होने की दहलीज पर खड़ा है मुल्क


यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाते हैं सैकड़ों कोर्स

बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसकी स्थापना 1096 इसवी में हुई थी। आज की तारीख में यह दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। यहां पर 26 हजार से भी ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में सैकड़ों कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है। इस यूनिवर्सिटी को क्वालिटी रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बता दें कि कोविड की महामारी के दौरान इसकी वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण भी यहीं के वैज्ञानिकों ने किया था।

भारत की कई सारी हस्तियों ने की है यहां से पढ़ाई

बता दें कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने भी इसी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ही अपनी पढ़ाई को पूरा किया है। इसके अलावा फेमस राइटर अमिताव घोष, पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी, लेखक विक्रम सेठ, सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज सुजाता वसंत मनोहर और देश की पहली महिला वकील कॉर्नेलिया सोराबजी ने भी यहां से पढ़ाई की है।

कितनी है यहां की फीस

बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अपने यहां पढ़ने वालों को स्कॉलरशिप भी ऑफर करता है। यह यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे महंगे शिक्षण संस्थानों में से एक है। अगर आप यहां से सिंपल बीए भी करते हैं तो भी आपको फीस के तौर पर करोड़ों रुपये खर्च करने पडे़ंगे। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक तीन साल के सिंपल बीए कोर्स के लिए आपको एक साल में 35080 पाउंड की फीस भरनी होगी। इस तरह तीन साल में आपको 1,05,240 पाउंड की फीस भरनी पड़ेगी। अगर भारतीय रूपयों में इस कीमत का हिसाब लगाएं तो यह लगभग एक करोड़ छह लाख 80 हजार के आस पास जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।