पाकिस्तान इन दिनों अपने सबसे बुरे दिनों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुल्क में महंगाई का आलम यह है कि ये पिछले 48 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है। वहीं पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी केवल इतना ही बचा है कि केवल एक महीने का इंपोर्ट ही किया जा सकता है। अब पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक से भी झटका मिला है। वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट को 2% से घटाकर 0.4% का कर दिया है।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कैंसल की अपनी वाशिंगटन की यात्रा
इसी बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार भी IMF और वर्ल्ड बैंक की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अपनी वाशिंगटन की यात्रा को कैंसल कर चुके हैं। बता दें कि उनकी यह यात्रा IMF की तरफ से रुके हुए 1.1 बिलियन की रहात राशि के लिए काफी अहम मानी जा रही थी। पाकिस्तान को फिलहाल इस रकम की बेहद सख्त जरूरत है। बता दें कि यह फंड साल 2019 में मंजूर हुए 6.5 बिलयन डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फंड पाकिस्तान पर चल रहे भुगतान के संकट को टालने के लिए भी काफी अहम है।
इस वजह से कैंसल हुई पाकिस्तान के वित्त मंत्री की यात्रा
सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा झटका भी साबित हो सकता है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार को 10 अप्रैल के दिन होने वाली आईएमएफ की बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन सरकारी अधिकारियों ने सूचना देते हुए बताया कि घरेलू राजनीतिक उथल पुथल के चलते इशाक डार की वाशिंगटन की यात्रा कैंसल हो गई है। उनका यह दौरा आईएमएफ की रुकी हुई फंडिंग को जारी करने के लिए बेहद ही जरूरी थी। पाकिस्तान साल 2019 में मंजूर हुई 6.6 बिलियन की रकम में से 1.1 बिलियन की रकम को जारी कराने की कोशिश कर रहा है।