Get App

Pakistan Bomb Blast: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, मस्जिद में धमाके से 5 की मौत, दर्जनों घायल

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, रमजान के पवित्र महीने से पहले शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तालिबान समर्थक एक मस्जिद में एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 4:55 PM
Pakistan Bomb Blast: चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में भीषण बम विस्फोट, मस्जिद में धमाके से 5 की मौत, दर्जनों घायल
Pakistan News: धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में जारी चैंपियंस ट्रॉफी के बीच भीषण बम धमाके की खबर सामने आ रही है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल राशिद के अनुसार, विस्फोट उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अकोरा खट्टक जिले में हुआ।

रमजान के पवित्र महीने से पहले शुक्रवार (28 फरवरी) दोपहर में उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तालिबान समर्थक एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। AP की रिपोर्ट के अनुसार, जामिया हक्कानिया मस्जिद के अंदर हुए हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ग्रुप ने नहीं ली है। मस्जिद के अंदर एक मदरसा भी था, जहां मुस्लिम छात्र पढ़ते थे। यह मदरसा अफगान तालिबान के साथ संबंधों के लिए जाना जाता है।

यह बम विस्फोट मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान से पहले हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रांतीय सरकार ने एक बयान में पुष्टि की है कि खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले में दारुल उलूम हक्कानिया में हुए आत्मघाती विस्फोट में JUI-S नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। सूचना मामलों पर केपी मुख्यमंत्री के सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने एक बयान में कहा कि मौलाना हमीदुल हक मृतकों में शामिल हैं।

धमाके में 20 घायल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें