दुनिया में रहने के लिए पाकिस्तान के कराची को सबसे कम रहने के लायक शहर माना गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा पाकिस्तान की फाइनेंशियल कैपिटल कराची को दुनिया के 'सबसे कम रहने योग्य' शहरों में स्थान दिया है। 2022 के लिए संगठन के वैश्विक रहने योग्यता सूचकांक में 172 देशों के बीच रहने लायक शहरों के मामले में कराची को 168वें स्थान पर रखा है।
ये शहर रहने के लायक हैं सबसे कम
रैंकिंग में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अन्य शहर सीरिया में दमिश्क, लीबिया में त्रिपोली और नाइजीरिया में लागोस हैं। शहरों को रहने के हालात, हेल्थकेयर, संस्कृति और पर्यावरण, शिक्षा और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर रैंक दिया गया है। ये रैंक 5 बड़ी केटेगरी और छोटे-छोटे 30 पैरामीटर के आधार पर रैंक किया गया है। इन शहरों को 1 से 100 तक का स्कोर दिया है। जहां 1 को रहने के लिहाज से सबसे खराब शहर और 100 को आदर्श शहर माना जाता है।
कराची का कुल स्कोर 37.5 था। स्थिरता के मामले में कराची को सबसेकम मार्क्स मिले। इसमें कराचा की 20 अंक मिले। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी तटीय शहर को हेल्थकेयर में 33, संस्कृति और पर्यावरण पर 35, एजुकेशन में 66 और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में 51 अंक मिले हैं। कराची की खराब रैंकिंग तब आई है जब द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने कहा कि शहरों में जीवन पिछले 15 सालों में किसी भी समय की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है।
पहले भी कराची ने किया है खराब प्रदर्शन
यह पहली बार नहीं है कि कराची ने रहने योग्य शहरों के सूचकांक में खराब प्रदर्शन किया है। 2021 में कराची 140 शहरों में से 134वें स्थान पर था, जबकि 2019 में यह 140 में से 136वें स्थान पर था।
इन शहरों को मिली टॉप रैंक
सूचकांक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले शहर पश्चिमी यूरोप और कनाडा से हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना इस सूची में टॉप पर रही। वहां स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, हेल्थ केयर, एजुकेशन और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के चार पैरामीटर पर 100 का सही स्कोर मिला है। आस्ट्रिया 5 बार में से 4 बार टॉप पर रहा है। डेनमार्क का कोपेनहेगन दूसरे स्थान पर जबकि मेलबर्न तीसरे स्थान पर रहा।
कीव को नहीं किया लिस्ट में शामिल
रूस के आक्रमण के कारण कीव को सूची में शामिल नहीं किया गया था जबकि संघर्ष ने रूसी शहरों मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग की रैंकिंग को प्रभावित किया है।