Get App

Pakistan: लाहौर का वायु प्रदूषण WHO की लिमिट से भी 80 गुना ज्यादा बढ़ा, अधिकारियों ने इमरजेंसी बैन लगाया

Pakistan Air Pollution: लाहौर की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जहांगीर अनवर ने संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, "हम कभी भी 1,000 के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं।" लाहौर कई दिनों से धुंध में लिपटा हुआ है, जो कोहरे, गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, पराली जलाने और मौसमी ठंडक का एक जहरीला मिश्रण है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 6:14 PM
Pakistan: लाहौर का वायु प्रदूषण WHO की लिमिट से भी 80 गुना ज्यादा बढ़ा, अधिकारियों ने इमरजेंसी बैन लगाया
Pakistan: लाहौर का वायु प्रदूषण WHO की लिमिट से भी 80 गुना बढ़ा

लाहौर में वायु प्रदूषण शनिवार को बहुत जबरदस्त स्तर पर पहुंच गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्वीकार्य सीमा से 80 गुना से ज्यादा तक पहुंच गया। PM2.5 पोल्यूटेंट लेवल 1,067 पर पहुंच गया, जो सुबह तक घटकर लगभग 300 हो गया, जो WHO की सीमा 10 से काफी ऊपर है। इसके जरिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सूक्ष्म कणों की माप की जाती है। लाहौर की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जहांगीर अनवर ने संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, "हम कभी भी 1,000 के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं।"

लाहौर कई दिनों से धुंध में लिपटा हुआ है, जो कोहरे, गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, पराली जलाने और मौसमी ठंडक का एक जहरीला मिश्रण है। अनवर ने चेतावनी दी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स अगले तीन से चार दिनों तक ऊंचा रहने की संभावना है।

लाहौर में इनपर लगा बैन

जवाब में, प्रांतीय अधिकारियों ने शहर भर में चार "हॉट स्पॉट" पर प्रतिबंध लगा दिया है। टू-स्ट्रोक इंजन वाले प्रदूषणकारी टुक-टुक और बिना फिल्टर वाले बारबेक्यू पर अब रोक लगा दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें