Get App

इमरान खान का गिफ्ट घोटाला, 10 लाख डॉलर की घड़ी सहित बेच डाले दूसरे राष्ट्रध्यक्षों से मिले कई तोहफे

इमरान ने अरब देश के एक प्रिंस से तोहफे में मिली घड़ी भी बेच दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2021 पर 9:43 AM
इमरान खान का गिफ्ट घोटाला, 10 लाख डॉलर की घड़ी सहित बेच डाले दूसरे राष्ट्रध्यक्षों से मिले कई तोहफे

पाकिस्तान (Pakistan) के विपक्षी दलों ने बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर 10 लाख डॉलर की महंगी घड़ी समेत अन्य देशों के प्रमुखों से मिले गिफ्ट्स को बेचने का आरोप लगाया। विदेश दौरे के दौरान राष्ट्राध्यक्षों के बीच नियमित रूप से गिफ्ट का आदान-प्रदान होता है। गिफ्ट डिपॉजिटरी के नियमों के अनुसार, ये उपहार तब तक राज्य की संपत्ति रहते हैं जब तक कि उन्हें खुली नीलामी में बेचा नहीं जाता।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने ट्वीट किया, "इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले उपहारों को बेच दिया है। खलीफा हजरत उमर (पैगंबर मुहम्मद के साथी) अपनी कमीज और बागे के लिए जवाबदेह थे और दूसरी तरफ, आप (इमरान खान) ने गिफ्ट डिपॉजिटरी से विदेशी उपहार लूटे और आप मदीना स्थापित करने की बात कर रहे हैं? कोई व्यक्ति कैसे इतना असंवेदनशील, बहरा, गूंगा और अंधा हो सकता है?"

RBI ने Paytm Payments Banks पर लगाया एक करोड़ रुपए का जुर्माना

विपक्षी गठबंधन - पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री खान ने एक राजकुमार से प्राप्त एक कीमती घड़ी बेच दी है। उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है।"

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि खान को एक खाड़ी देश के एक राजकुमार ने 10 लाख डॉलर की घड़ी भेंट की थी। इस घड़ी को कथित तौर पर दुबई में खान के करीबी सहयोगी ने बेचकर प्रधानमंत्री को 10 लाख डॉलर दिए गए थे। राजकुमार कथित तौर पर खान को उपहार में दी गई घड़ी की बिक्री के बारे में जानता है।

Ola Electric Scooter: इंतजार खत्म, 10 नवंबर से शुरू हो रही है S1 और S1 Pro स्कूटर की टेस्ट राइड

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अन्य देशों के प्रमुखों से प्रधानमंत्री को मिले उपहारों की कथित बिक्री के कारण पाकिस्तान को बदनाम किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें