Get App

Pakistan: प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, बोले- 'हम भारत के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन...'

भारत ने कहा है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 1:29 PM
Pakistan: प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, बोले- 'हम भारत के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन...'
Shehbaz Sharif ने कहा कि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाएगा

पाकिस्तान (Pakistan) का प्रधानमंत्री चुने जाने के तुरंत बाद शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने अपने पहले ही भाषण में कश्मीर से आर्टिकल 370 को निरस्त करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि घाटी में लोगों का खून बह रहा है। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देने के साथ-साथ हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाएगा।

इमरान खान की जगह पाकिस्तान की कमान संभालने वाले 70 वर्षीय नेता ने कहा कि वह भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पड़ोस पसंद की बात नहीं होती है, यह ऐसी चीज है जिसके साथ हमें रहना है। शरीफ ने कहा कि बदकिस्मती से भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते शुरू से ही अच्छे नहीं रहे।

आर्टिकल 370 को लेकर इमरान पर साधा निशाना

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने अगस्त 2019 में भारत की ओर से आर्टिकल 370 को निरस्त करने पर कूटनीतिक कोशिश नहीं करने के लिए इमरान खान पर निशाना साधा। शरीफ ने कहा कि अगस्त 2019 में जब जबरदस्ती अतिक्रमण किया गया। आर्टिकिल 370 को निरस्त किया गया, तो हमने क्या गंभीर कोशिश की। हमने कितनी गंभीर कूटनीति की कोशिश की। कश्मीरियों का खून कश्मीर की सड़कों पर बह रहा है। कश्मीर घाटी उनके खून से लाल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें