पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुस्लिम बहुल शिनजियांग प्रांत, हॉन्ग कॉन्ग और तिब्बत के मुद्दों पर चीन की नीतियों का खुलकर समर्थन किया है। बता दें कि इमरान खान इस समय चीन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। रविवार को एक संयुक्त बयान में खान ने पाकिस्तान की एक-चीन नीति के प्रति प्रतिबद्धता के अलावा ताइवान, दक्षिण चीन सागर, हॉन्ग कॉन्ग, शिनजियांग और तिब्बत पर चीनी सरकार के नीतियों को खुलकर समर्थन व्यक्त किया।
