IMD : कुछ राज्यों में कल हो सकती है भारी बारिश, यूपी में शीत लहर का अनुमान, जानिए डिटेल

IMD Update : वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के चलते अगले दो दिन कुछ राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
आईएमडी का अनुमान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 फरवरी को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है

IMD : वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के चलते अगले दो दिन कुछ राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को जारी अपने बुलेटिन में यह बात कही है। IMD ने एक ट्वीट के जरिये कहा, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बैंस और इससे उठे साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) से 8 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत के प्रभावित होने का अनुमान है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।

बारिश की चेतावनी

8 फरवरी और 9 फरवरी, 2022 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की/ मध्यम बारिश/ बर्फवारी होने का अनुमान है।


12 वॉट LED बल्ब मिलेगा सिर्फ 10 रुपये में! जानें क्या है ये पूरी योजना और कैसे उठा सकते हैं फायदा

9 फरवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 फरवरी को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओडिशा में 9 और 10 फरवरी को छिटपुट बारिश हो सकती है।

PM Kisan Yojana: तुरंत कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी 11वीं किस्त

शीतलहर की चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति बन सकती है; वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान उसके बाद शीत लहर की स्थिति बन सकती है।

घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में अगले दो दिन और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 9 फरवरी को घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।