Pakistan Train Hijack: बलूच लड़ाकों ने महिला, बच्चों को रिहा किया, बंधकों में ज्यादातर ISI, सेना और पुलिसकर्मी, 20 से ज्यादा सैनिक मारे गए

Pakistan Train Hijack: बीएलए ने साफ किया है कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के एक्टिव कर्मचारी शामिल हैं, जो सभी छुट्टी पर जा रहे थे। इसके अलावा आम नागरिकों, खासतौर से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बलूच नागरिकों को सुरक्षित रूप से रिहा कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया गया है

अपडेटेड Mar 11, 2025 पर 7:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistan Train Hijack: बलूच लड़ाकों ने महिला और बच्चों को किया रिहा, बंधकों में ज्यादातर ISI, सेना और पुलिसकर्मी

पाकिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक के बाद बलूज लिबरेशन आर्मी ने महिला, बच्चे, बुजुर्ग और बलूच लोगों को रिहा कर दिया है। ऐसा उसने दावा किया है। BLA ने कहा कि रिहा किए बंधकों को सेफ रूट दिया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा करने के बाद 182 लोगों को बंधक बना लिया है। पिछले छह घंटों से बंधक हमारी हिरासत में हैं। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे आठ और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिससे हताहतों की कुल संख्या 20 से ज्यादा हो गई है।

बयान में कहा गया कि बीएलए के इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के साथ भीषण एंटी-एयरक्राफ्ट गन बैटल चल रही है, जिसमें दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। BLA के लड़ाके लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं और इस ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तानी सेना की ताकत को चुनौती दे रहे हैं।

BLA ने कहा, "अभी तक इस सफल ऑपरेशन में एक भी BLA कमांडर घायल या शहीद नहीं हुआ है, जबकि सभी बंधक इस समय BLA की फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड की हिरासत में हैं। मजीद ब्रिगेड को साफ आदेश दिए गए हैं कि अगर पाकिस्तानी सेना करीब आने की कोशिश करे तो सभी बंधकों को मार दिया जाए और फिदायीन को शहीद होने तक बिना पीछे हटे पाकिस्तानी सेना से लड़ना चाहिए।"


बीएलए ने साफ किया है कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, ISI और ATF के एक्टिव कर्मचारी शामिल हैं, जो सभी छुट्टी पर जा रहे थे। इसके अलावा आम नागरिकों, खासतौर से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बलूच नागरिकों को सुरक्षित रूप से रिहा कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया गया है।

BLA ने आगे चेतावनी दी है कि अगर सैन्य हस्तक्षेप जारी रहा, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। इस ऑपरेशन का अगुवाई मजीद ब्रिगेड, STOS, फतह स्क्वाड और BLA की जिराब यूनिट कर रही है और किसी भी सैन्य कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

Pakistan Train Hijack: मचा देंगे कत्लेआम! बलूच लिबरेशन फोर्स ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर, सेना के 11 जवान ढेर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।