Viral Video: पाकिस्तान के पत्रकार चांद नवाब आम तौर पर इंटरनेट की दुनिया में छाए रहते हैं। उनकी रिपोर्टिंग के किस्से बॉलीवुड और हॉलीवुड में सुनाए जाते हैं। अनोखे अंदाज में चांद नवाब की रिपोर्टिंग हमेशा सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार एक पाक रिपोर्टर सुर्खियों में है। उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया में उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे सिर्फ पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में भी देखा जा रहा है।
इन दिनों पाकिस्तान में बाढ़ का कहर जारी है। रिपोर्टर अपने-अपने अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रिपोर्टर भी अलग अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिपोर्टर की गर्दन तक पानी आ चुका है। रिपोर्टर ने किसी तरह माइक संभाल रखा है। वो लगातार रिपोर्टिंग किए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि वो बीच-बीच में पानी के बहाव में भी बह रहे हैं।
पाक रिपोर्टर को बीच-बीच में यह कहते हुए सुना गया है कि वो तैराकी भी थोड़ा बहुत जानते हैं। अल्लाह खैर करेगा। इस तरह से पानी में डूबते हुए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। पत्रकार लोगों को सैलाब के मंजर से रूबरू करा रहे हैं। रिपोर्टर के इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे 27 अगस्त को शेयर किया गया है।