Brazil Plane Crash: ब्राजील के साओ पाउलो में पैसेंजर प्लेन क्रैश, सभी 61 यात्रियों की मौत

Sao Paulo Plane Crash: ब्राजील के विमानन दुर्घटना जांच केंद्र के प्रमुख सेनिपा का कहना है कि प्लेन के "ब्लैक बॉक्स" को साइट से बरामद किया गया है। इसमें वॉयस रिकॉर्डिंग और फ्लाइट डेटा मौजूद है। ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन Voepass ने कहा है कि ATR-72 एयरक्राफ्ट पराना स्टेट के कास्कावेल से साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलहोस जा रहा था

अपडेटेड Aug 10, 2024 पर 9:11 AM
प्लेन में सवार लोगों में यात्रियों के साथ-साथ चालक दल के सदस्य भी शामिल थे।

Brazil Plane Crash: साउथ अमेरिका के देश ब्राजील के विनहेडो (साओ पाउलो स्टेट) में हुए प्लेन क्रैश में प्लेन में सवार सभी 61 लोगों के मरने की खबर है। प्लेन में 57 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। शुक्रवार की दोपहर (स्थानीय समय) को एक क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप प्लेन विनहेडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना का एक फुटेज भी सामने आया था, जिसमें एक प्लेन को आसमान से नीचे गिरते हुए देखा गया।फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, प्लेन केवल एक मिनट के अंदर 17000 फीट की ऊंचाई से गिरा।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन Voepass ने बयान जारी कर फ्लाइट 2283-PS-VPB में मौजूद सभी लोगों के मरने की पुष्टि की है। पहले प्लेन में 62 लोगों के होने का अनुमान जताया गया था। प्लेन एक आवासीय इलाके में क्रैश हुआ।

कहां जा रही थी फ्लाइट


रॉयटर्स के मुताबिक, Voepass ने कहा है कि ATR-72 एयरक्राफ्ट पराना स्टेट के कास्कावेल से साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलहोस जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे (स्थानीय समय) साओ पाउलो से करीब 80 किमी उत्तर-पश्चिम में विनहेडो शहर में यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विनहेडो के पास वैलिनहोस शहर के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी जीवित नहीं बचा है और क्षेत्र में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है। कोई निवासी घायल नहीं हुआ है। प्लेन के क्रैश होने का कोई पुख्ता कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से Voepass ब्राजील की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन है।

इंसान बना हैवान! कुत्तों का किया रेप और हत्या, अदालत ने दी 249 साल की सजा! कोर्ट में फूट-फूट कर रोने लगा दरिंदा

प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद

रॉयटर्स के मुताबिक, ब्राजील के विमानन दुर्घटना जांच केंद्र के प्रमुख सेनिपा का कहना है कि प्लेन के "ब्लैक बॉक्स" को साइट से बरामद किया गया है। इसमें वॉयस रिकॉर्डिंग और फ्लाइट डेटा मौजूद है। अमेरिकी विमानन सुरक्षा विशेषज्ञ एंथनी ब्रिकहाउस ने कहा कि जांचकर्ता, प्लेन के कंट्रोल खोने के कारणों की जांच करेंगे। मौसम जैसी चीजों को देखेंगे और यह भी देखेंगे कि इंजन और कंट्रोल ठीक से काम कर रहे थे या नहीं।

यूएस विमानन सुरक्षा सलाहकार और पूर्व कमर्शियल पायलट जॉन कॉक्स के अनुसार, फ्लाइटरडार डेटा ने दुर्घटना से पहले गति में महत्वपूर्ण उतार-चढ़ाव दिखाया। ऐसा लगता है कि नियंत्रण खोने से पहले कोई भयावह घटना हुई होगी।

Bangladesh Crisis: भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए केंद्र ने बनाई कमेटी, हिंदुओं की सुरक्षा भी करेगी सुनिश्चित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।