PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया में सिडनी ओलंपिक पार्क के कुडोस एरेना 20,000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय से खचाखच भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Sydney) का आज यानी 23 मई को भाषण सुनने के लिए भारी संख्या में भारतीय सिडनी पहुंचे हुए हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के तहत सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। भारतीय-आस्ट्रेलियाई लोगों के एक बड़े ग्रुप ने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए मंगलवार को "मोदी एयरवेज" नामक एक चार्टर फ्लाइट से मेलबर्न से सिडनी पहुंचे।
पीएम मोदी के समर्थक सफेद टी-शर्ट और तिरंगे रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 170 से अधिक भारतीय मूल के लोगों ने ओलंपिक पार्क एरिना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेलबर्न से सिडनी के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट से उड़ान भरी। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी शामिल होंगे।
मंगलवार का दिन हालांकि वहां रहने वाले लगभग 8 लाख भारतीय प्रवासियों के लिए सामान्य कार्य दिवस है, लेकिन उनमें से लगभग 21 हजार लोग कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत समारोह में शामिल होने और उन्हें सुनने के लिए आज छुट्टी करने का फैसला किया है।
मार्च में इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन की आयोजन समिति की बैठक में 'मोदी एयरवेज' चार्टर फ्लाइट चलाने पर विचार किया गया था। स्वागत समारोह का संचालन कर रहे इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन के निदेशक जय शाह ने कहा कि पीएम मोदी असाधारण हैं और भारतीय समुदाय के लोगों का उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साह है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी ओलंपिक पार्क में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले है। भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ जुड़ना चाहते हैं और यह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बनने के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का एक मंच और तरीका है।
'मोदी एयरवेज' के बारे में विस्तार से बात करते हुए जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया टुडे से कहा कि यह विचार मन में आया कि हम 10-15 हजार फुट की ऊंचाई पर आसमान में ‘मोदी मोदी’ नारा लगाएंगे। मार्च में आयोजित एक बैठक में यह प्रस्ताव आने से सभी उत्साहित हुए। मोदी एयरवेज के साथ हमने इतिहास रचा है।
इससे पहले 'मोदी एयरवेज' में यात्रा करने वाले सभी यात्री लड्डू के नाशते और ढोल तथा ढोकला की ताल पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य के असाधारण प्रदर्शन के लिए सुबह सात बजे से मेलबोर्न टुल्लमरीन एयरपोर्ट पर एकत्रित हुए।