PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया में सिडनी ओलंपिक पार्क के कुडोस एरेना 20,000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय से खचाखच भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi in Sydney) का आज यानी 23 मई को भाषण सुनने के लिए भारी संख्या में भारतीय सिडनी पहुंचे हुए हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के तहत सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। भारतीय-आस्ट्रेलियाई लोगों के एक बड़े ग्रुप ने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए मंगलवार को "मोदी एयरवेज" नामक एक चार्टर फ्लाइट से मेलबर्न से सिडनी पहुंचे।
