Get App

'यह युद्ध का युग नहीं है...': यूक्रेन यात्रा से पहले पीएम मोदी ने पोलैंड से दिया शांति का संदेश

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोलैंड की अपनी यात्रा के पहले दिन वारसॉ में भारतीय प्रवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पोलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति चाहता है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 10:23 AM
'यह युद्ध का युग नहीं है...': यूक्रेन यात्रा से पहले पीएम मोदी ने पोलैंड से दिया शांति का संदेश
PM Modi Poland Visit: पोलैंड की राजधानी वारसॉ में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया

PM Modi Poland Visit: दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में पोलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (21 अगस्त) को कहा कि भारत की नीति सभी देशों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखने की है। पोलैंड की राजधानी वारसॉ में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यूक्रेन की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अशांत क्षेत्र में शांति का समर्थन करता है। उन्होंने दोहराया कि 'यह युद्ध का युग नहीं है'। पीएम ने कहा कि किसी भी संघर्ष को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

पोलैंड की राजधानी में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दशकों तक भारत की नीति सभी देशों से दूरी बनाकर रखने की रही थी। हालांकि आज के भारत की नीति सभी देशों के करीब रहने की है।"

'मोदी-मोदी' के नारों की गूंज

प्रधानमंत्री ने 'मोदी-मोदी' के नारों के बीच कहा, "भारत भगवान बुद्ध की धरती है। इसलिए भारत इस क्षेत्र में स्थायी शांति का समर्थक है। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है - यह युद्ध का युग नहीं है। यह उन चुनौतियों के खिलाफ एक साथ आने का समय है जो मानवता को खतरे में डालती हैं। इसलिए, भारत कूटनीति और संवाद में विश्वास करता है।" उनकी यह टिप्पणी कीव की यात्रा से पहले आई है। साल 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें