Get App

PM मोदी को मिला डोमिनिका का शीर्ष पुरस्कार, गुयाना में भी मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

PM Modi in Guyana and Dominica: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाइजीरिया, गुयाना और डोमिनिका की तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में एक रोमांचक क्षण आया, जब उन्हें गुयाना और डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार पीएम मोदी की बढ़ती स्वीकार्यता, राजनेतापन और वैश्विक समुदाय के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने में योगदान को दर्शाते हैं

Akhileshअपडेटेड Nov 21, 2024 पर 10:33 AM
PM मोदी को मिला डोमिनिका का शीर्ष पुरस्कार, गुयाना में भी मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
PM Narendra Modi in Guyana and Dominica: प्रधानमंत्री मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ग्रेट ऑनर' से सम्मानित किया गया

PM Modi in Guyana and Dominica: डोमिनिका ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस कैरेबियाई राष्ट्र को दी गई मदद में भारत के योगदान और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के उनके समर्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री को बुधवार (20 नवंबर) को भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान डोमिनिका के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने 'डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया। इसके अलावा गुरुवार को जॉर्जटाउन में एक विशेष समारोह के दौरान गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ ग्रेट ऑनर' से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।" प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, "यह सम्मान भारत की मेरी बहनों और भाइयों को समर्पित है। यह हमारे देशों के बीच अटूट संबंधों को भी प्रदर्शित करता है।"

विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, "यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका को दी गई मदद के साथ ही भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए है।"

वहीं, डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के एक पोस्ट के उत्तर में PM मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट आपकी बातों से अभिभूत हूं। विनम्रता और कृतज्ञता के साथ मैं 'डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर' स्वीकार करता हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें