मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश की घटनाओं ने भारत सहित दुनिया के कई सारे देशों और हिस्सों में अपना कहर बरपा रखा है। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया में भी अब बरसात का तांडव देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हो रही भारी बारिश की वजह से दोनों ही शहरों के नागरिकों को काफी ज्यादा कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पेन्सिलवेनिया के मध्य के इलाके और न्यूयॉर्क के दक्षिणी इलाके में देखने को मिल रहा है।
