Russia-Ukraine War: कनाडा ने व्लादिमीर पुतिन सहित 1,000 रूसी नागरिकों के देश में एंट्री पर लगाया बैन

पुतिन ने जब 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था तभी से रूस पर अमेरिका के साथ-साथ अन्य छोटे-बड़े देशों ने भी कई प्रतिबंध लगाए हैं

अपडेटेड May 18, 2022 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे कई देश रूस से पहले ही नाराज चल रहे हैं

Russia-Ukraine War: कनाडा ने यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और लगभग 1,000 रूसी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मेंडिसिनो ने कहा कि पुतिन शासन के क्रूर हमले के सामने कनाडा यूक्रेन के साथ खड़ा है और हम रूस को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे।

उन्होंने कहा कि इसलिए हमने अभी घोषणा की है कि हम लगभग 1,000 रूसियों को कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके साथी भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ इन प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड और लगभग 600 अन्य कनाडाई लोगों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ये भी पढ़ें- Hardik Patel: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, क्या BJP का थामेंगे दामन?


आपको बता दें कि इसी महीने 8 मई को बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के यूक्रेन पहुंचे ट्रूडो ने तबाह हो चुके शहर इरपिन का दौरा किया था। युद्ध की शुरुआत में कीव पर कब्जा करने के प्रयास में रूसी सैनिकों की गोलाबारी में इरपिन को भीषण नुकसान हुआ था।

पुतिन ने जब 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था तभी से रूस पर अमेरिका के साथ-साथ अन्य छोटे-बड़े देशों ने भी कई प्रतिबंध लगाए हैं। इस युद्ध के दौरान रूस की निंदा सभी देशों ने एकजुट होकर की है। सभी देश प्रतिबंध लगाकर रूस को यूक्रेन के साथ हो रहे युद्ध में कमजोर करना चाहती है।

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे कई देश रूस से पहले ही नाराज चल रहे हैं। रूस पर आर्थिक सहित कई प्रतिबंध लग चुके हैं। इस क्रम में ऑस्ट्रेलिया ने रूसी पत्रकारों, अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।