Russia-Ukrainian War: रूस और यूक्रेन की जंग लंबे समय से चल रही है। इसका अंत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। अब इस युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है। यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों के बाद रूस पर ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों से बड़ा हमला किया है। इससे पहले यूक्रेन ने 6 अमेरिकी क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिर पुतिन बौखला गए हैं। यूक्रेन की ओर से यूके की लंबी दूरी की मिसाइल का इस्तेमाल ऐसे समय हुआ है। जब इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही भड़के हुए हैं। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी हुई है।
