Saudi Arabia new tourist visa scheme : सऊदी अरब ने अमेरिका, ब्रिटेन और शेनजेन एरिया के वैध वीजा धारकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (visa on arrival program) प्रोग्राम फिर से तत्काल प्रभाव से खोल दिया है। किसी भी देश के नागरिक जो ये तीन वीजा रखते हैं और जो देश की नेशनल कैरियर्स- सऊदी, प्लाइनैस या फ्लाईडील में से किसी एक से यात्रा कर रहे हैं, वे बिना अडवांस में अप्लाई किए सऊदी अरब में 12 महीने का टूरिज्म वीजा हासिल कर सकते हैं।
