Get App

अगले 50 सालो में आएगी कोरोना जैसी कई महामारी, भारत और इंडोनेशिया हो सकते हैं केंद्र, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावानी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 50 सालों में हमारे सामने एक स्तनधारी जीव से दूसरे स्तनधारी जीव में वायरस ट्रासंफर होने के हजारों मामले सामने आ सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 30, 2022 पर 11:10 PM
अगले 50 सालो में आएगी कोरोना जैसी कई महामारी, भारत और इंडोनेशिया हो सकते हैं केंद्र, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावानी
वैज्ञानिकों ने कहा कि भविष्य में वायरस के फैलाव के पीछे जलवायु परिवर्तन की अहम भूमिका होगी

अगले 50 सालों में हमारे सामने एक स्तनधारी जीव से दूसरे स्तनधारी जीव में वायरस ट्रासंफर होने के हजारों मामले सामने आ सकते हैं और इसका प्रमुख कारण क्लाइमेंट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन होगा। 'नेचर' नाम की एक साइंस पत्रिका में प्रकाशित एक हालिया जर्नल में यह दावा किया गया है। एनालिस्टों का कहा है कि जलवायु परिवर्तन से वन्यजीवों के रहने की जगहों में बदलाव आएगा और इससे उनका उन जीवों के साथ मुठेभड़ होने की अधिक संभावना होगी, जिनमें एक दूसरे में वायरस ट्रांसफर हो सकेंगे।

ऐसा माना जाता है कि हाल ही में पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस भी एक जानवार के जरिए इंसानों में आया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्तनधारी जीवों के बीच वायरसों के अधिक आदान प्रदान से इसानों में आगे भी ऐसे वायरस आने का खतरा बना रहेगा, साथ ही ये वायरस जानवरों के स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान पहुंचाएंगे।

जलवायु परिवर्तन से नए वायरस पैदा होने का खतरा कैसे बढ़ सकता है, आइए इसे 7 बिंदुओं में समझते हैं-

- जलवायु परिवर्तन से कई जगहों का तापमान काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में कई जानवर अपने मूल निवास को छोड़कर दूसरे ठंडे प्रदेशों की तरफ जाएगा, जहां उनकी मुलाकात कई नए जीवों से होगी। यह जानवरों के बीच वायरस के ट्रांसमिशन को बढ़ावा देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें