ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के सैकड़ों सदस्यों के पेजर्स में एक साथ विस्फोट हुआ है, जिसमें 8 लोग के मारे जाने और 2,750 के जख्मी होने की खबर है। मारे जाने वालों में हिजबुल्ला सांसद का बेटा भी शामिल है। लेबनान और सीरिया के कुछ हिस्सों में सैकडों पेजर्स में एक साथ विस्फोट हुआ है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास आबियाद ने बताया कि घायलों में 200 की हालत गंभीर है। इस बीच, हिजबुल्ला के अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप के नए पेजर्स में विस्फोट में एक लड़की के भी मारे जाने की खबर है।
