दक्षिण कोरिया में मंगलवार रात बड़ा जबरदस्त बवाल मच गया, जब राष्ट्रपति यून सुक येओल ने देश में "इमरजेंसी मार्शल लॉ" की घोषणा कर दी। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने यू-टर्न भी ले लिया। मंगलवार (3 दिसंबर) की रात, उन्होंने अचानक मार्शल लॉ की घोषणा की। 1980 के बाद ये पहला मौका था, जब दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति यून ने अपने फैसले के पीछे "राज्य विरोधी ताकतों" और नॉर्थ कोरिया से खतरे का हवाला दिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर कम्युनिस्ट नॉर्थ कोरियाई ताकतों का समर्थन करके सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
