Get App

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर, जानिए क्यों बढ़ रही है महंगाई

श्रीलंका में दूध, ब्रेड, चीनी, चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान में पहुंच गए हैं और आबादी का बड़ा तबका यह खरीद नहीं पा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2022 पर 1:06 PM
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर, जानिए क्यों बढ़ रही है महंगाई
श्रीलंका की इकोनॉमी बर्बादी के कगार पर पहुंची

श्रीलंका (Sri Lanka) की अर्थव्यवस्था पूरी तरह खस्ता हो चुकी है। यहां की अर्थव्यवस्था पहले ही मुश्किल में थी लेकिन अब हालात बद से बद्तर हो रहे हैं। यहां  करीब 2.2 करोड़ आबादी है। महंगाई बेहिसाब बढ़ रही है।  श्रीलंका की इकोनॉमी (Sri Lankan Economy) पहले से मुश्किल में थी लेकिनअब हालात बेकाबू हो गए हैं। दूध, ब्रेड, चीनी, चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान में पहुंच गए हैं। आबादी के बड़े हिस्से के लिए इन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है।

फ्यूल के लिए पंप पर लंबी लाइन लग रही हैं। सरकार के खिलाफ लोगों के उग्र विरोध की खबरें आ रही हैं। सिचुएशन कंट्रोल में करने के लिए सरकार ने गैस स्टेशनों पर मिलिट्री तैनात कर दी है। एक दर्जन से ज्यादा शरणार्थियों के तमिलनाडु पहुंचने की खबर है। आखिर सोने की लंका कहे जाने वाले श्रीलंका की यह हालत कैसे हो गई?

ज्यादातर चीजों का आयात करता है श्रीलंका

श्रीलंका अपनी जरूरत ज्यादातर चीजें आयात करता है। इसमें दवा से लेकर ऑयल तक शामिल हैं। उसके कुल आयात में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी पिछले साल दिसंबर में 20 फीसदी थी। पिछले कुछ समय से श्रीलंका की सरकार जरूरी चीजों का आयात करने में नाकाम रही है। इससे वहां जरूरी चीजों की किल्लत हो गई है। जरूरी चीजों की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से उनकी कीमतें आसमान में पहुंच गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें