Silver Rate Today: आज शनिवार 25 अक्टूबर को चांदी सस्ती हुई है। आज चांदी का भाव 3000 रुपये तक कम हुआ है। फेस्टिवल शुरू होने से पहले चांदी का भाव चेन्नई में 2,06,00 प्रति किलो पहुंच गया था लेकिन अब फेस्टिवल खत्म होने के बाद चांदी के भाव में बड़ा करेक्शन आ रहा है। अब चेन्नई में चांदी का भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में चांदी का रेट 155000 रुपये है, जो एक समय 1,98,000 रुपये पहुंच गया था।
