Netflix ने मंगलवार को अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान किया। अप्रैल से जून तिमाही में नेटफ्लिक्स की प्रति शेयर आय (EPS) 3.20 डॉलर रही। यह शेयर बाजार के 2.94 डॉलर के अनुमान से ज्यादा है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि डॉलर में मजबूती का असर रेवेन्यू पर पड़ा है। अप्रैल-जून तिमाही में यह 9 फीसदी बढ़कर 7.97 अरब डॉलर रहा। यह 8.04 अरब डॉलर की एनालिस्ट्स के अनुमान के मुकाबले कम है।
