सीरियाई विद्रोहियों के बशर अल-असद सरकार को उखाड़ फेंकने के कुछ घंटों बाद, एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर हथियारबंद लोगों का एक ग्रुप प्रधान मंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली को उनके ऑफिस से बाहर और फोर सीजन्स होटल तक ले जाते हुए दिख रहा है। राष्ट्रपति असद के ठिकाने का अभी कुछ नहीं पता है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में ऐसे दावा किया गया है कि जिस विमान से असद देश छोड़ कर जा रहे थे, वो क्रैश हो गया और उनके मारे जाने की आशंका है। विद्रोहियों के जबरदस्त हमले के काणर सीरियाई सरकार रविवार तड़के ढह गई। विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया।
