Elon Musk को चीन से लगा झटका, Tesla की कारों को अपडेट करने का आदेश, समझें पूरा मामला

एलॉन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक वेईकल (EV) बनाने वाली दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) को चीन में अपनी कारों को अपडेट करना होगा। चीन के बाजार नियामक ने टेस्ला को करीब 11 लाख गाड़ियों के सॉफ्टवेयर सही करने का निर्देश दिया है ताकि एक्सीडेंट की आशंका को कम किया जा सके। यह एक तरह से प्रोडक्ट रिकॉल है जिसमें गाड़ी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट वापस मंगाने पड़ते हैं

अपडेटेड May 13, 2023 पर 2:20 PM
Story continues below Advertisement
चीन के मार्केट रेगुलेटर के मुताबिक Tesla की जिन गाड़ियों को लेकर दिक्कत हैं, उसके ड्राइवर्स रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग को बंद नहीं कर सकते हैं या जब वे एक्सीलेटर पेडल पर जोर से पैर रखते हैं तो पर्याप्त वार्निंग नहीं मिलती है।

एलॉन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक वेईकल (EV) बनाने वाली दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) को चीन में अपनी कारों को अपडेट करना होगा। चीन के बाजार नियामक ने टेस्ला को करीब 11 लाख गाड़ियों के सॉफ्टवेयर सही करने का निर्देश दिया है ताकि एक्सीडेंट की आशंका को कम किया जा सके। यह एक तरह से प्रोडक्ट रिकॉल है जिसमें गाड़ी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट वापस मंगाने पड़ते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिफंड के लिए क्या इसकी कारों को वापस करने की जरूरत होगी या वे एलिजिबल होंगे?

क्या है दिक्कतें और कैसे खत्म होंगी ये

रेगुलेटर के मुताबिक जिन गाड़ियों को लेकर दिक्कत हैं, उसके ड्राइवर्स रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग को बंद नहीं कर सकते हैं या जब वे एक्सीलेटर पेडल पर जोर से पैर रखते हैं तो पर्याप्त वार्निंग नहीं मिलती है। ये दोनों मिलकर टक्कर की आशंका को बढ़ा देते हैं। अब टेस्ला के नए अपडेट से रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग को स्विच ऑफ करने का ऑप्शन मिलेगा और एक्सीलेटर पेडल पर जोर से दबाव डालने पर संकेत भी मिलेंगे। चीन के मार्केट रेगुलेटर ने कहा है कि टेस्ला 29 मई से अपने मॉडल एक्स, मॉडल एक्स, मॉडल 3 और मॉडल वाई की करीब 11 लाख कारों में ओवर-दि-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स जारी करेगी। इसमें चीन में बनी हुई और बाहर से चीन में आयात की हुई कारें भी शामिल हैं।


Karnataka News: अगली सरकार बनने से पहले बिजली महंगी, लेकिन इन्हें मिली राहत

Regenerative Braking और Accelerators से जुड़ा क्या है मामला

रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग कार को धीमा करने के दौरान एनर्जी बचाने का काम करती है और इस सरप्लस को यह बैट्री के पास भेजकर ड्राइविंग रेंज बढ़ाती है। हालांकि टेस्ला ने 2020 के बाद बनी कारों में इस तकनीक को बंद करने के विकल्प को हटा दिया था। वहीं एक्सीलेटर से जुड़े मसले की बात करें तो वन-पेडल ड्राइविंग का चीन में कुछ लोगों ने स्वागत किया क्योंकि बिना ब्रेक पेडल के इस्तेमाल के गाड़ी को पूरी तरह से रोकने की सहूलियत मिली। हालांकि कुछ लोगों ने शिकायत की कि इससे ड्राइवरों को कंफ्यूजन बढ़ी और गलती से एक्सीलेरेटर दबाने की आशंका बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।