अमेरिका में बेरोजगारी भत्ता मांगने वालों में आई कमी, जॉब मार्केट में लगातार बनी हुई है मजबूती

पिछले हफ्ते आई आंकड़ों के मुताबिक पहले के मुकाबले कम अमेरिकी लोगों ने बोरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था। अमेरिका में हाई इंटरेस्ट रेट के बावजूद जॉब मार्केट में तेजी रही थी। अमेरिका के श्रम विभाग ने गुरुवार को बताया कि 15 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में बेरोजगार दावों के लिए अमेरिकी आवेदन 9,000 से घटकर 228,000 हो गए। वहीं पिछले हफ्ते में 237,000 लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था

अपडेटेड Jul 20, 2023 पर 8:49 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वालों की तदाद में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते आई आंकड़ों के मुताबिक पहले के मुकाबले कम अमेरिकी लोगों ने बोरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था

अमेरिका में बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन करने वालों की तदाद में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते आए आंकड़ों के मुताबिक पहले के मुकाबले कम अमेरिकी लोगों ने बोरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था। अमेरिका में हाई इंटरेस्ट रेट के बावजूद जॉब मार्केट में तेजी रही थी। अमेरिका के श्रम विभाग ने गुरुवार को बताया कि 15 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में बेरोजगार दावों के लिए अमेरिकी आवेदन 9,000 से घटकर 228,000 हो गए। वहीं पिछले हफ्ते में 237,000 लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया था।

बेरोजगारी दावों के औसत में भी आई है गिरावट

अमेरिका में बेरोजगारी दावों का चार-सप्ताह का मूविंग औसत, 9,250 से गिरकर 237,500 हो गया है। बेरोजगार दावा आवेदनों को किसी दिए गए सप्ताह में छंटनी की संख्या को बताने के रूप में देखा जाता है। मई के अंत और जून की शुरुआत में तीन हफ्तों के लिए, बेरोजगार दावे 260,000 से ऊपर, हाइएस्ट लेवल तक पहुंचते दिखाई दिए थे। लेकिन पिछले चार हफ्तों में, किए जाने वाले दावों में कमी देखने को मिली है और अमेरिका में लेबर मार्केट लगातार अच्छी बनी हुई है।

Googe के स्टाफ की सैलरी का डेटा हुआ लीक, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा


कोविड महामारी के वक्त गईं थीं कई सारी नौकरियां

साल 2020 में कोविड महामारी के वक्त अमेरिका में कई सारी नौकरियां खत्म हुई थीं। हालांकि उसे बाद अमेरिका में नौकरी हासिल करने वालों की तादाद में इजाफा हुआ है। साल 1989 के बाद ब्याज दरों में सबसे तेज बढ़ोतरी होने के बावजूद बेरोजगारी दर में काफी कम इजाफा हुआ है। अमेरिका में बेरोजगारी दर ऐतिहासिक रूप से 3.6% के निचले स्तर पर बनी हुई है। फेड अधिकारियों ने कहा है कि मंहगाई को नीचे लाने के लिए बेरोजगारी दर को 4% से ऊपर बढ़ाने की जरूरत है, लेकिन पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट से पता चला है कि उपभोक्ता कीमतें 2021 की शुरुआत से अपने सबसे निचले स्तर पर गिर गईं हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था जनवरी से मार्च तक 2% वार्षिक गति से बढ़ी है। इसके अलावा हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल छंटनी हुई हैं। आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, सेल्सफोर्स, ट्विटर, लिफ्ट, लिंक्डइन, स्पॉटिफाई और डोरडैश सभी ने इस साल छंटनी की घोषणा की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।