जापान में हो रहे ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics) में भारत को कुश्ती में उसका दूसरा पदक मिल गया है। पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती (Freestyle Wrestling) में ब्रॉन्ज (Bronze Medal) जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के दौलेट नियाजबेकोव 8-0 से हराया। ये भारत का कुश्ती में दूसरा और वर्तमान ओलंपिक में कुल छठा पदक है। भारत ने इस तरह से एक ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक जीतने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी की।
