Get App

US vs China Trade War: तारीफ के साथ दी धमकी, चीन के DeepSeek पर Donald Trump की सख्ती

US vs China Trade War: चीन के एआई स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) ने अमेरिकी टेक शेयरों को तगड़ा झटका दिया और एनवीडिया (Nvidia) के मार्केट कैप से करोड़ो डॉलर साफ हो गए। एआई की दुनिया में अमेरिका से जो चीन काफी पीछे माना जा रहा था, वहां की इस ग्रोथ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मुखर हो उठे हैं और उन्होंने इसे 'वेकअप कॉल' कहते हुए टैरिफ लगाने की धमकी दी है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 8:55 AM
US vs China Trade War: तारीफ के साथ दी धमकी, चीन के DeepSeek पर Donald Trump की सख्ती
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ से बचने का एकमात्र तरीका यही है कि अपनी फैक्ट्री अमेरिका में लगााएं।

US vs China Trade War: एआई की दुनिया में अमेरिका से जो चीन काफी पीछे माना जा रहा था, वहां के डीपसीक (DeepSeek) के एआई मॉडल ने पूरे एआई वर्ल्ड को हिला दिया है। अब इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मुखर हो उठे हैं और उन्होंने इसे 'वेकअप कॉल' कहते हुए विदेशी फार्मा, चिप और मेटल्स पर जल्द ही टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने ये बातें 27 जनवरी को हाउस रिपब्लिकन को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहली बार है जब ट्रंप ने अपनी प्रस्तावित टैरिफ नीति के बारे में विवरण साझा किया है, और यह कनाडा, मैक्सिको और चीन के लिए टैरिफ धमकी के कुछ दिन बाद आया है।

'टैरिफ से बचने के लिए बस एक ही रास्ता'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जल्द ही सेमीकंडक्टर और दवाईयों के विदेशी उत्पादन पर टैरिफ लगाया जाएगा, ताकि इन जरूरी चीजों का उत्पादन अमेरिका में वापस लाया जा सके। इसके अलावा ट्रंप ने सोमवार को मियामी में हाउस रिपब्लिकन को संबोधित करते हुए कहा कि वह स्टील, एल्यूमीनियम और तांबे पर भी टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि इससे बचने का एकमात्र तरीका यही है कि अपनी फैक्ट्री अमेरिका में लगााएं।

DeepSeek की तारीफ लेकिन अलर्ट भी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें