बहस पर खत्म हुई अमेरिका और यूक्रेन के राष्ट्रपति की बातचीत, जानिए एक दूसरे को क्या क्या सुनाया

इस विवादित बहस के बाद ट्रंप ने कहा कि हम रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करना चाहते हैं। जबकि यूक्रेन के प्रेसिडेंट अपनी सिचुएशन को ज्यादा बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि अमेरिक

अपडेटेड Mar 01, 2025 पर 9:39 AM
Story continues below Advertisement
रूस के साथ शांति वार्ता के चक्कर में ट्रंप और जेलेंस्की आपस में भिड़े

दुनिया के दो देशों के प्रेसिडेंट के बीच ऐसी बातचीत का नजारा शायद ही आपने पहले कभी देखा हो। इस गरमागरम बहस को देखकर दुनिया के तमाम नेता ना सिर्फ हैरान हैं बल्कि इस बात से भी सहमे हैं कि कहीं ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत तो नहीं है। वॉइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच जिस तरह की बातचीत हुई है वो परेशान करने वाला है। दोनों राष्ट्रपति के बीच होने वाली बातचीत को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमेरिका और यूक्रेन के रिश्तों का बुरा वक्त शुरू हो गया है। और निश्चित तौर पर इसका असर दुनिया के तमाम देशों पर होगा।

बातचीत के बाद क्या कहा ट्रंप ने?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित बहस के दो तीन घंटों बाद कहा कि शांति वार्ता के दौरान जेलेंस्की अपने हालात को बढ़ा चढ़ाकर बता रहे थे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी इस संघर्ष को खत्म करना चाहता है ना कि अगले 10 साल तक खींचते रहना।


ट्रंप ने ये भी कह दिया कि जेलेंस्की दोबारा बातचीत के लिए अमेरिका वापस आना चाहते थे लेकिन उन्हें यहां आने से मना कर दिया गया। रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की ट्रंप की कोशिश पूरी तरह नाकाम होती नजर आ रही है। दोनों की बातचीत अमेरिकी प्रेसिडेंट के ऑफिस में हो रही थी जिसे ओवल ऑफिस भी कहा जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।