Get App

Twitter की 8 डॉलर वाली ब्लू टिक स्कीम इन देशों में हुई शुरू, क्या भारत का नाम है लिस्ट में शामिल?

Twitter की ब्लू टिक स्कीम अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन में शुरू हो गई है। मौजूदा समय में इसका फायदा iOS यूजर्स को ही मिल रहा है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 06, 2022 पर 4:16 PM
Twitter की 8 डॉलर वाली ब्लू टिक स्कीम इन देशों में हुई शुरू, क्या भारत का नाम है लिस्ट में शामिल?
ट्विटर पर जल्द ही लंबे ब्लॉग शेयर करने की सुविधा मिल जाएगी।

Twitter: टेस्ला के CEO और ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर 8 डॉलर वाले प्लान की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने ऐपल (Apple) के ऐप स्टोर में ट्विटर के ब्लू चेक वेरीफिकेशन मार्क्स (blue check verification marks) के लिए 8 डॉलर चार्ज शुरू करने का अपडेट मुहैया करा दिया है। ट्विटर ने बताया कि फिलहाल यह नई सर्विस अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूनाइटेड किंगडम (UK) में मुहैया करा दी गई है। मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक की कीमत 8 डॉलर करीब 662 रुपये प्रति महीने रखी है। फिलहाल ये प्लान iOS यूजर्स के लिए ही शुरू किया गया है।

ट्विटर के टेकओवर के बाद एलॉन मस्क (Elon Musk) इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव कर रहे हैं। ब्लू टिक सिस्टम में बदलाव के बारे में मस्क ने पहले ही ऐलान कर दिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में भी यह सर्विस जल्द ही शुरू हो जाएगी।

ऐपल आईफोन हैंडसेट के लिए अपडेट मुहैया कराने के बाद ट्विटर ने कहा कि जो यूजर 7.99 डॉलर प्रति महीने के लिए साइन अप नाउ (Sign Up Now) करते हैं। यानी ट्विटर ब्लू अपडेट को सब्सक्राइब करते हैं। उनके यूजरनेम के आगे ब्लू चेकमार्क मिल जाता है। मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर की डील पूरी करने के बाद यह अपडेट जारी किया है। मस्क के खरीदने के पहले ब्लू टिक के लिए पैसे नहीं लगते थे। उस समय ब्लू टिक का चिन्ह किसी कंपनी, सेलीब्रिटी, एक्सपर्ट या दिग्गज लोगों, नेताओं को दिया जाता था। ताकि उनकी पहचान की जा सके। जल्द ही ट्विटर पर लंबे ब्लॉग शेयर करने की सुविधा मिल जाएगी।

Twitter यूजर्स को 662 रुपये में मिलेगा ब्लू टिक और 4 अन्य सुविधाएं, Elon Musk ने किया खुलासा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें