Get App

उबर से नहीं जाएगी किसी की नौकरी, दावोस में बोले कंपनी के सीईओ किसी तरह के छंटनी की कोई प्लानिंग नहीं

Uber के सीईओ दारा खोसरोशाही ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में यह कहा कि फिलहाल उबर में किसी भी तरह की छंटनी की कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है। बता दें कि इस वक्त कई सारी बड़ी कंपनियों में हजारों की तादाद में नौकरी से निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 6:00 PM
उबर से नहीं जाएगी किसी की नौकरी, दावोस में बोले कंपनी के सीईओ किसी तरह के छंटनी की कोई प्लानिंग नहीं
Uber के सीईओ दारा खोसरोशाही ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में यह कहा कि फिलहाल उबर में किसी भी तरह की छंटनी की कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है

जहां एक तरफ कई सारी बड़ी कंपनियां और स्टार्टअप्स अपने यहां छंटनी कर रहे हैं तो वहीं ऑनलाइन कैब या टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी उबर (Uber) ने ऐलान किया है कि वह अपने यहां से कर्मचारियों को निकालने की कोई भी प्लानिंग नहीं कर रही है। दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही ने बयान दिया कि उनकी कंपनी मौजूदा वक्त में किसी भी तरह की छंटनी किए जाने की कोई योजना नहीं बना रही है।

क्या कहा उबर के सीईओ ने

उबर के सीईओ ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एनुअल मीटिंग के दौरान के दौरान वाल स्ट्रीट जर्नल के एक इवेंट में कहा कि कंपनी ने महीनों तक लागत में कटौती करने का कीम किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उबर के सीईओ ने कहा कि उबर कार फ्लीट में शामिल 20 फीसदी हिस्सा 12 से 15 सालों के दौरान सेल्फ ड्राइविंग के लिए तैयार हो जाएगा। उबर कार निर्माताओं से राइट शेयरिंग के उद्देश्य से निर्माण को लेकर बात करने में इच्छुक है।

Swiggy में भी छंटनी की तैयारी, 8-10% कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

कई कंपनियों में चल रही हैं छंटनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें