एक ऐसा गांव, जहां कार नहीं प्लेन से जाते हैं लोग, हर घर के बाहर खड़े हैं प्लेन

Plane: अमीर लोगों के घर के सामने आपने कार खड़ी देखी होगी। लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया के पास एक गांव है। जहां सभी के घर के बाहर एक प्लेन खड़ा है। यहां लोग ऑफिस जाने के लिए प्लेन नहीं बल्कि लोग कार का इस्तेमाल करते हैं। यह रहने वाले लोग खुद ही अपना प्लेन उड़ाते हैं। यहां कुल 124 घर हैं

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 1:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक ऐसा गांव है। जहां घर-घर लोगों के पास प्लेन है

Plane: अगर आप किसी शहर, मोहल्ले या कॉलोनी में जाते हैं तो वहां खड़ी महंगी गाड़ियों को देख ये अंदाजा लगाते होंगे कि यहां कितने अमीर लोग रहते हैं। जब गाड़ियों को देखकर लोग अमीरी का अंदाजा लगाते हैं तो सोचिए जिस शहर में लगभग हर घर के बाहर आपको प्लेन खड़े दिखाई दें। तब ऐसी स्थिति में उस शहर के बारे में क्या कहा जाएगा। आज हम आपको एक ऐसे ही गांव के बारे में बता रहे हैं। जहां हर घर के सामने आपको प्लेन खड़ा दिखाई देगा। यहां लोग ऑफिस आने जाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल करते हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा गांव मौजूद है। जहां पर हर किसी के घर के सामने एक एयरक्राफ्ट खड़ा रहता है। इन्हें कहीं भी जाना हो, गाड़ी की तरह सीधा प्लेन से निकल लेते हैं। ये गांव चर्चा में तब आया, जब इससे जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

गाड़ियों की तरह पार्क किए जाते हैं प्लेन


यहां की सड़कों को भी ऐसे ही बनाया गया है कि ये रनवे का काम कर सकें। यही वजह है कि इन सड़कों की चौड़ाई आम सड़कों से काफी ज्यादा है। कैलिफोर्निया के इस अनोखे गांव का नाम कैमरन एयर पार्क है। ये कहने को तो गांव है लेकिन सुविधा के मामले में इसे शहरों को भी मात दे दी है। यहां सड़कों को काफी चौड़ा बनाया गया है। जिससे कि एयरक्राफ्ट उड़ाते समय इनका इस्तेमाल रनवे की तरह किया जा सके। इस गांव के हर घर के बाहर गैराज की तरह ही हैंगर बने हुए हैं। जहां यहां के लोग अपने एयरक्राफ्ट को खड़ा करते हैं। लोगों को कहीं भी जाना हो प्लेन का ही इस्तेमाल करते हैं।

मालिक ने बार-बार सोमवार को बीमार बताकर छुट्टी मांगने पर महिला को नौकरी से हटा दिया था, देना पड़ा 3 लाख मुआवजा

हर घर में पायलट

दिलचस्प बात ये भी है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग पायलट हैं। अपने प्लेन वो खुद ही उड़ाते हैं। ये एक तरह की फ्लाई इन कम्युनिटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में ऐसे 610 एयर पार्क हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जो एयरफील्ड बने थे, उन्हें बदला नहीं गया और उन्हें रेसिडेंशियल एयर पार्क बना दिया गया। यहां रिटायर्ड मिलिट्री पायलट रहते हैं।

1946 के दौरान अमेरिका में कुल 4 लाख पायलट थे। जिन्होंने इन एयर पार्क्स में रहना शुरू किया। Cameron Park साल 1963 में बना था। यहां कुल 124 घर हैं। यहां सड़कों के नाम भी एयरक्राफ्ट्स के नाम पर ही रखे गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।