Vladimir Putin: इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं व्लादिमीर पुतिन, करीबी दोस्त ने कहा- बहुत कम दिनों के मेहमान हैं रूसी राष्ट्रपति

रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी अमीर कारोबारी के मुताबिक पुतिन को ब्लड कैंसर है, हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि उनका कैंसर किस स्टेज का है

अपडेटेड May 16, 2022 पर 4:39 PM
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन बस कुछ दिनों के मेहमान हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। राष्ट्रपति के एक करीबी कारोबारी के मुताबिक, पुतिन को ब्लड कैंसर है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनका कैंसर किस स्टेज और किस टाइप का है। यह दावा एक ऑडियो टेप के हवाले से किया गया है। इसमें कहा गया है कि पुतिन के पास ज्यादा वक्त नहीं है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पुतिन बस कुछ दिनों के मेहमान हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के गंभीर तौर पर बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इसके पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि उनको पार्किंसन जैसी कोई बीमारी है। हालांकि, रूसी सरकार ने इन रिपोर्टों को अफवाह करार दिया है। बिजनेस मैगजीन ‘न्यूज लाइन’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उसने पुतिन के करीबी एक रूसी अरबपति और एक पश्चिमी कारोबारी की बातचीत रिकॉर्ड की है।

15 हजार रूसी सैनिकों की मौत


रिपोर्ट में मुताबिक, रूसी कारोबारी ने बताया कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने अपनी जिद के चलते रूस, यूक्रेन और कई दूसरे देशों की इकोनॉमी तबाह कर दी है। सच तो यह है कि पुतिन की वजह से दुनिया को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा के दौरान अबतक 39 श्रद्धालुओं की मौत, यात्री ऐसे करें खुद का बचाव

इस टेप में रूसी अरबपति दावा करता है कि यूक्रेन युद्ध में 15 हजार रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। उसके मुताबिक, पुतिन बीमारी से जंग नहीं जीत पाएंगे और अगर जीत भी गए तो शायद उन्हें किसी तख्तापलट का शिकार होना पड़े। इस टेप में रूसी कारोबारी की आवाज की पहचान का दावा तो किया गया है, लेकिन उसका नाम सार्वजनिक करने से परहेज किया गया है। टेप में 11 मिनट की बातचीत है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुतिन के हेल्थ पर उठे सवाल

पिछले दिनों व्लादिमिर पुतिन के दो वीडियो वायरल हुए थे। पहला वीडियो बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से हाथ मिलाने के दौरान का है। इस वीडियो में लुकाशेंको का इंतजार कर रहे पुतिन का हाथ तेजी से कांप रहा है। कंपकंपी रोकने के लिए वो अपना हाथ सीने से लगाते हैं और लुकाशेंको की तरफ जाते हुए लड़खड़ा जाते हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो में पुतिन रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात करते दिख रहे हैं। जिसमें वह टेबल का एक कोना लगातार पकड़े हैं और उनके चेहरे पर सूजन है। इस दौरान भी उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी। खबर ये भी दावा किया गया है कि एक कैंसर स्पेशलिस्ट सर्जन पुतिन के महल में उनसे मिलने के लिए 35 बार जा चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।