रूस में पुतिन का जलवा कायम, 88 % वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव किया अपने नाम

Vladimir Putin 24 सालों से लगातार रूस के राष्ट्रपति हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों को रास्ते से हटाने के बाद वो फिर एक बार 88 प्रतिशत वोटों के साथ राष्ट्रपति पद के साथ रूस की बागडोर संभालने वाला है। हाल ही में उन्हें अपने आर्कटिक में कैद अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की मौत के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अपडेटेड Mar 18, 2024 पर 7:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिर एक बार रूस की बागडौर व्लादिमीर पुतिन के हाथ

Vladimir Putin ने दशकों से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। उन्हें दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों (Powerful Man in the World) में से एक गिना जाता है। फिर एक बार लगभग 88 प्रतिशत वोटों के साथ पुतिन को रूस का राष्ट्रपति (Russian President) चुना गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रविवार को मतदान (Russian Election) समाप्त होने के बाद पहले आधिकारिक नतीजों के की घोषणा हुई। नतीजों को मुताबिक व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin Decade) ने 87.97% वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति के रूप में धमाकेदार जीत दर्ज की है।

Vladimir Putin पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं

व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन रूस की सत्ता में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में 1999 से ही काबिज हैं। बोरिस येल्तसिन ने खराब स्वास्थ्य के चलते 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंपी थी। तबसे पुतिन एक बार भी कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं।

Vladimir Putin ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को रास्ते से हटाया

रूस में यूक्रेन युद्ध के लिए व्लादिमीर पुतिन की सार्वजनिक आलोचना की बिलकुल इजाजत नहीं है। पुतिन के सबसे कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने ही आर्कटिक जेल में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका विरोध भी किया गया। उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या उन्हें नजरबंद किया गया है। 71 वर्षीय पुतिन के सामने तीन प्रतिद्वंद्वी चुनाव में खड़े थे, जो क्रेमलिन के करीबी बताए जाते हैं। तीनों ने उनके 24 सालों से जारी शासन या दो साल पहले यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध अभियान शुरू करने के फैसले की आलोचना की है।

व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक, बेडरूम में फर्श पर गिरे मिले रूसी राष्ट्रपति: रिपोर्ट


Vladimir Putin : कौन हैं व्लादिमीर पुतिन, तानाशाह, साम्राज्यवादी या कुशल प्रशासक?

Vladimir Putin on Indians: 'भारत में कितने टैलेंटेड लोग हैं...' रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की भारतीयों की जमकर तारीफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।