वॉरेन बफे ने दान किए 1.14 अरब डॉलर से भी ज्यादा, अपना उत्तराधिकारी भी तय किया

जाने-माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे अपने दान के लिए भी जाने जाते हैं। बफे ने अपने परिवार से जुड़े 4 फाउंडेशन को बर्कशायर हैथवे स्टॉक में से 1.14 अरब डॉलर से भी ज्यादा दान करने का फैसला किया है। अमेरिकी उद्यमी ने अपनी संपत्ति से जुड़ी योजनाओं का भी खुलासा किया है। उनकी कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 94 साल के बफे बर्कशायर के 1,600 क्लास ए शेयरों को 24 लाख क्लास बी शेयरों में बदलेंगे। इसके बाद वह इन 15 लाख शेयरों को सुजैन थॉम्प्सन फाउंडेशन को देंगे। यह फाउंडेशन उनकी पत्नी के नाम पर है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement
वॉरेन बफे ने चार साल पहले गेट्स फाउंडेशन और अपने बच्चों से जुड़े फाउंडेशन को बड़े पैमाने पर दान देना शुरू किया था।

जाने-माने निवेशक और बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे अपने दान के लिए भी जाने जाते हैं। बफे ने अपने परिवार से जुड़े 4 फाउंडेशन को बर्कशायर हैथवे स्टॉक में से 1.14 अरब डॉलर से भी ज्यादा दान करने का फैसला किया है। अमेरिकी उद्यमी ने अपनी संपत्ति से जुड़ी योजनाओं का भी खुलासा किया है। उनकी कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 94 साल के बफे बर्कशायर के 1,600 क्लास ए शेयरों को 24 लाख क्लास बी शेयरों में बदलेंगे। इसके बाद वह इन 15 लाख शेयरों को सुजैन थॉम्प्सन फाउंडेशन को देंगे। यह फाउंडेशन उनकी पत्नी के नाम पर है।

इसके अलावा, वॉरेन बफे अपने सभी बच्चों के फाउंडेशन को 3,00,000- 3,00,000 लाख शेयर देंगे। इन फाउंडेश में शेरवुड फाउंडेशन, हावर्ड जी. बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन शामिल हैं। बफे ने 2010 में बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स के साथ मिलकर 'गिविंग प्लेज (दान का संकल्प)' अभियान की शुरुआत की थी। इस संकल्प के जरिये उन्होंने अपने जीवनकाल या मौत के बाद अपनी संपत्ति दान करने का संकल्प लिया था।

चार साल पहले बफे ने गेट्स फाउंडेशन और अपने बच्चों से जुड़े फाउंडेशन को बड़े पैमाने पर दान देना शुरू किया था। इस अमेरिकी धनकुबेर ने अपनी मौत के बाद अपनी संपत्ति के वारिस के बारे में भी फैसला कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अपने उत्तराधिकारी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। बफे का कहना है कि उनके बच्चे इस फैसले से परिचित हैं और वे इसका समर्थन भी करते हैं। वह अपने परिवार के लिए संपत्ति बनाने के पक्ष में कभी नहीं रहे और बफे अपनी राय को काफी बार दोहरा चुके हैं।


बफे के तीन बच्चे हैं: सुजी, हॉवर्ड और पीटर। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, बफे की कुल संपत्ति 150.2 अरब डॉलर है और इस लिहाज से वह दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।