Get App

Wild poliovirus की वजह से बच्चों में लकवा की शिकायत, WHO ने बताया बेहद संक्रामक

Wild poliovirus: WHO ने कहा कि पोलियो बेहद संक्रामक है। ज्यादातर पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है। इसका कोई इलाज नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2022 पर 11:36 PM
Wild poliovirus की वजह से बच्चों में लकवा की शिकायत, WHO ने बताया बेहद संक्रामक
जंगली पोलियो की चपेट में आने से बच्चों को मार जाता है लकवा (FILE PIC)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और मोजाम्बिक ने जंगली पोलियोवायरस (Wild Poliovirus) टाइप 1 के प्रकोप की घोषणा की है। इससे पहले अफ्रीकी देश में एक बच्चा इस बीमारी की चपेट में आया था। इसकी पुष्टि अधिकारियों ने भी की थी। WHO ने कहा कि यह इस साल दक्षिणी अफ्रीका में जंगली पोलियोवायरस का दूसरा मामला है। ये बाहर से यहां आया है।

इससे पहले 1992 में देश का पहला ऐसा केस फरवरी के मध्य में मलावी में आया था। यह वायरस तब भी एक बच्चे में पाया गया था। मार्च में उस बच्चे के शरीर पर लकवा का असर दिखने लगा था।

WHO के अनुसार, जीनोमिक सीक्वेंसिंग विश्लेषण इस ओर इशारा करता है कि ये नया कंफर्म केस, उस स्ट्रेन से जुड़ा है, जिसका 2019 में पाकिस्तान में पता चला था।

इसने कहा, "अफ्रीका में जंगली पोलियोवायरस के एक और मामला मिलना बहुत ही चिंताजनक है। भले ही यह मलावी में हालिया प्रकोप को देखते हुए आश्चर्यजनक हो। हालांकि, यह दिखाता है कि यह वायरस कितना खतरनाक है और कितनी तेजी से फैल सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें