आम तौर पर जब कोई कर्मचारी किसी कंपनी में काम करता है, तो उस कर्मचारी की सैलरी और कंपनी के मालिक की सैलरी में भारी अंतर होता है। लेकिन एक बिजनेस वुमन ने दावा किया है कि वो जितना सैलरी लेती हैं, अपने कर्मचारियों को भी उतनी ही सैलरी मुहैया कराती हैं। बिजनेसवुमन ने एक वीडियो में पूरे बिजनेस के बारे में बताया। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस महिला का नाम मेडलिन पेंडेलटन (Madeline Pendleton) है।
महिला ने बताया कि लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में उनकी कंपनी और दुकान है। इसका नाम टनल विजन (Tunnel Vision) है। मेडलिन का दावा है कि वह खुद को और दुकान के कर्मचारियों को एक समान सैलरी मुहैया कराती हैं।
मेडलिन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी में 10 कर्मचारी हैं। ये सभी फुल टाइम हैं। इनमें मैं भी शामिल हूं। हम सभी साल भर में 56 लाख रुपये कमाते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि हमारी कंपनी का वेतन पर सालाना खर्च करीब 5.62 लाख रुपये के करीब है। यह कंपनी लॉस एंजेलिस में है। जहां हर घंटे करीब 1100 रुपये न्यूनतम सैलरी है। 1 जुलाई से इसमें मामूली बढ़ोतरी होगी। अगर न्यूनतम सैलरी में 12,00 रुपये का इजाफा होता है तो साल भर में करीब 25 लाख रुपये सैलरी हो जाएगी।
वीडियो पर आए ढेर सारे कमेंट्स
आज तक में छपी खबर के मुताबिक, मेडलिन के इस वीडियो में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोगों ने कई दिलचस्प कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए खड़े हो जाएं।