स्विट्जरलैंड के डावोस में World Economic Forum की मीटिंग चल रही है। साल में एक बार होने वाले इस आयोजन में दुनियाभर के दिग्गज उद्योगपति, अर्थशास्त्री और नेता हिस्सा लेते हैं। इस बार की मीटिंग्स को कवर करने के लिए दो यूट्यूबर्स को आमंत्रित किया गया है।
इनमें पहला नाम मार्क विन्स का है। वह एक फिल्ममेकर हैं। वह यूट्यूब चैनल Brave Wilderness के को-फाउंडर हैं। उन्हें प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड मिल चुका है। दूसरा नाम नुसीर यासीन का है। वह अपने यूट्यूब चैनल Nas Daily की बदौलत दुनियाभर में मशहूर हैं। WEF ने कहा है कि दोनों को बैलैंस रिपोर्टिंग, क्रिएटिव कंटेंट, जलवायु और सामाजिक न्याय से जुड़ी चर्चाओं की कवरेज के लिए आंमत्रित किया गया है।
इन दोनों यूट्यूबर्स के कुल 3 करोड़ फॉलोअर्स हैं। रिपोर्टिंग करते हुए विंस ने दावोस से अपने दर्शकों से कहा, "मैं यहां इस हफ्ते खासकर ऑडियंस को यह बताने आया हूं कि लोग प्रकृति के संरक्षण के लिए क्या कर रहे हैं।" उनके यूट्यूब चैनल के 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। वह इंफॉर्मेटिव वाइल्ड लाइफ वीडियो दिखाने के लिए मशूहर हैं।
विन्स ने कहा, "यह (WEF) बहुत डायवर्स इवेंट है। यहां आपको पैसे वाले कारोबारी और प्रेसिडेंट्स मिल जाएंगे। बिजनेस और इकोनॉमीज से जुड़े ऐसे लोग भी मिल जाएंगे जो ऐसे कामों से जुड़े हैं, जिनसे दुनिया के मसले खत्म करने में मदद मिलेगी।" विन्स अमेरिकी हैं।
नुसीर यासीन एक अरब-इजरायली हैं। उनकी नजरें सीईओ, स्टार्टअप फाउंडर्स और साइंटिस्ट्स पर लगी हैं। उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के लिए आइडिया की तलाश हैं। उन्होंने कहा, "सबसे मजेदार लोगों की तलाश में मैं दुनिया घूम चुका हूं। दावोस 2022 में ये ऐसे लोग मौजूद हैं। ऐसे लोग जिन्होंने नए तरह का मीट तैयार किया है। ऐसे लोग जिन्होंने कंपनियां और नई टेक्नोलॉजी बनाई है। कार्यकर्ता, आंत्रप्रेन्योर, लीडर्स, यंग और ओल्ड लोग भी यहां मौजूद हैं, जो स्मार्ट है ओर कुछ करना चाहते हैं।"
यह तीसरी बार है, जब यूट्यूबर्स को डावोस के इस आयोजन को कवर करने के लिए बुलाया गया है। 2020 में इंडिया के भुवन बाम ने जुआनपा जूरिटा, फिजिक्स गर्ल और, नटालिया अर्कुरी के साथ इस इवेंट में हिस्सा लिया था। पिछले साल इंडिया की बड़ी यूट्यूबर्स प्रजाक्ता कोली ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने डैन हॉवेल के साथ इस इवेंट को कवर किया था।