घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक Rossari Biotech को लेकर काफी बुलिश है। इस स्टॉक पर जारी अपने एक नोट में यस सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जो उम्मीद से थोड़ा बेहतर रही है। कंपनी में बढ़ते कच्चे माल की लागत को ग्राहकों पर पास ऑन करने के लिए अपने चुनिंदा प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई है जिससे इसके एबिटडा मार्जिन में सुधार नजर आया है।
इसी तरह कंपनी के कंसोलिडेटड आय में सालाना आधार पर 101 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाहेज में उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी और Unitop, Tristar और Romakk के अधिग्रहण की वजह से बिक्री में अतिरिक्त बढ़ोतरी देखने को मिली है ।
इन सब कारणों को ध्यान में रखते हुए यस सिक्योरिटीज ने Rossari Biotech पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट बदलकर 1,355 रुपये प्रति शेयर कर दिया है जो वर्तमान लेवल से 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। बता दें कि Rossari Biotech के शेयर में साल 2022 में अब तक 32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
इस स्टॉक की आज की चाल पर नजर डालें तो 2.35 बजे के आसपास एनएसई पर 3.25 रुपये यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 891 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है । इसका आज का लो 890.15 रुपये है जबकि इसका आज का हाई 898.90 रुपये है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,619.00 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 830.00 रुपये है। इसका वर्तमान वॉल्यूम 16,806 है। कंपनी का मार्केट कैप 4,900 करोड़ रुपये है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।