Get App

वर्ल्ड बैंक ने 2 फीसदी से घटा कर 0.4% पर की पाकिस्तान की ग्रोथ रेट, आर्थिक मोर्चे पर कंगाल होने की दहलीज पर खड़ा है मुल्क

पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक से भी झटका मिला है। वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट को 2% से घटाकर 0.4% का कर दिया है। पाकिस्तान इन दिनों अपने सबसे बुरे दिनों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुल्क में महंगाई का आलम यह है कि ये पिछले 48 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 07, 2023 पर 9:51 PM
वर्ल्ड बैंक ने 2 फीसदी से घटा कर 0.4% पर की पाकिस्तान की ग्रोथ रेट, आर्थिक मोर्चे पर कंगाल होने की दहलीज पर खड़ा है मुल्क
वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट को 2% से घटाकर 0.4% का कर दिया है

पाकिस्तान इन दिनों अपने सबसे बुरे दिनों का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुल्क में महंगाई का आलम यह है कि ये पिछले 48 सालों में सबसे ज्यादा हो गई है। वहीं पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी केवल इतना ही बचा है कि केवल एक महीने का इंपोर्ट ही किया जा सकता है। अब पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक से भी झटका मिला है। वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की ग्रोथ रेट को 2% से घटाकर 0.4% का कर दिया है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने कैंसल की अपनी वाशिंगटन की यात्रा

इसी बीच पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार भी IMF और वर्ल्ड बैंक की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए अपनी वाशिंगटन की यात्रा को कैंसल कर चुके हैं। बता दें कि उनकी यह यात्रा IMF की तरफ से रुके हुए 1.1 बिलियन की रहात राशि के लिए काफी अहम मानी जा रही थी। पाकिस्तान को फिलहाल इस रकम की बेहद सख्त जरूरत है। बता दें कि यह फंड साल 2019 में मंजूर हुए 6.5 बिलयन डॉलर के बेलआउट पैकेज का हिस्सा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फंड पाकिस्तान पर चल रहे भुगतान के संकट को टालने के लिए भी काफी अहम है।

बदतर हालातों के बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, वित्त मंत्री ने कैंसल किया IMF और वर्ल्ड बैंक की बैठक के लिए वाशिंगटन का टूर

इस वजह से कैंसल हुई पाकिस्तान के वित्त मंत्री की यात्रा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें