Get App

पुतिन पर शी जिनपिंग का दांव, क्या साबित होगा उनके 9 साल के शासनकाल का सबसे गलत फैसला?

अगर पुतिन यूक्रेन से सेना वापस बुलाने को मजबूर होते हैं या अपनी सत्ता गंवा देते हैं तो यह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2022 पर 11:20 AM
पुतिन पर शी जिनपिंग का दांव, क्या साबित होगा उनके 9 साल के शासनकाल का सबसे गलत फैसला?
यूक्रेन का भविष्य न सिर्फ 4.2 करोड़ की उसकी आबादी के लिए मायने रखता है बल्कि यह नई वैश्विक व्यवस्था के लिए भी मायने रखता है। यह दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के लिए पुतिन की मनमानी के खिलाफ खुलकर आगे आने और नई रणनीतिक व्यवस्था बनाने का भी सही समय है।

यूक्रेन पर हमले के ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खुलकर रणनीतिक समर्थन का शी जिनपिंग का कदम उनके 9 साल के शासनकाल का सबसे बड़ा जुआ है। अगर पुतिन यूक्रेन से सेना वापस बुलाने को मजबूर होते हैं या अपनी सत्ता गंवा देते हैं तो यह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने इरादों का संकेत दिया है

एक्सपर्ट का मानना है कि तीसरी बार शी जिनपिंग को राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन, यूक्रेन में पुतिन की नाकामी की स्थिति में सरकार में जिनपिंग की ताकत कमजोर पड़ सकती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जिनपिंग ने पुतिन की बर्बादी के नतीजों के बारे में सोचना शुरू कर दिया होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलेंड में जिस तरह से अपनी तय स्पीच से हटते हुए पुतिन को सबक सिखाने की बात कही, उससे इसकी उम्मीद और भी बढ़ जाती है। बाइडेन ने यहां तक कहा कि यह व्यक्ति (सत्ता) में बना नहीं रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें