रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल और जून के लिए रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया है। अब देखना होगा कि आरबीआई इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव करता है या नहीं। फेडरल रिजर्व ने जुलाई में रेट्स बढ़ाए थे, तो क्या आरबीआई भी ऐसा कर सकता है? अगर आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है तो इसका सीधा असर आपको होम लोन और कार लोन की EMI पर पड़ेगा। अगस्त में ऐसे कई बदलाव हो सकते हैं जिनका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
