Get App

7th Pay Commission: मार्च की सैलरी में आएगा 2 महीने का DA एरियर, साथ में बढ़ जाएंगे ये भत्ते

7th Pay Commission: सरकार ने महंगाई राहत (DR) और महंगाई भत्ता (DA) को 4% बढ़ाने का फैसला किया है। यानी, अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए उनकी बेसिक सैलरी के 50 फीसदी के बराबर मिलेगा। महंगाई राहत और महंगाई भत्ते से सरकारी खजाने पर सालाना 12,868.72 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 5:39 PM
7th Pay Commission: मार्च की सैलरी में आएगा 2 महीने का DA एरियर, साथ में बढ़ जाएंगे ये भत्ते
7th Pay Commission: सरकार ने महंगाई राहत (DR) और महंगाई भत्ता (DA) को 4% बढ़ाने का फैसला किया है।

7th Pay Commission: सरकार ने महंगाई राहत (DR) और महंगाई भत्ता (DA) को 4% बढ़ाने का फैसला किया है। यानी, अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए उनकी बेसिक सैलरी के 50 फीसदी के बराबर मिलेगा। महंगाई राहत और महंगाई भत्ते से सरकारी खजाने पर सालाना 12,868.72 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। इससे करीब 67.95 लाख पेंशनर्स और 49.18 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फायदा होने वाला है। यहां जानते हैं कि 50 फीसदी महंगाई भत्ता होने का क्या मतलब है।

बढ़ जाएंगे ये भत्ते

सरकार के महंगाई भत्ते के बढ़ने से परिवहन, डेप्यूटेशन और कैंटीन भत्ते में 25% की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की महंगाई भत्ता दरें 1 जनवरी 2024 से उनके बेसिक सैलरी का 46% से बढ़कर 50% हो जाएगा। रिवाइज सैलरी स्ट्रक्चर के मुताबिक बेसिक वेतन 7वीं CPC सिफारिशों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित स्तर पर लिया गया वेतन है, लेकिन इसमें किसी अन्य तरह का भत्ता नहीं जोड़ा जाता है।

ऐसे कैलकुलेट होता है डीए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें