Get App

7th pay commission: क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस वर्ष मिलेगी DA में दोबारा बढ़ोतरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पिछले महीने 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2021 पर 8:46 AM
7th pay commission: क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस वर्ष मिलेगी DA में दोबारा बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने पिछले महीने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की थी। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में DA का एक बड़ा हिस्सा होता है। आमतौर पर, केंद्र सरकार एक वर्ष में दोबारा DA बढ़ोती है लेकिन पिछले वर्ष कोरोना के फैलने से हुए नुकसान के कारण DA बढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी।

इन कर्मचारियों का DA और DR 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी।

पेंशनर्स को भी इस वृद्धि का फायदा मिलेगा। DA में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष जनवरी तक की अवधि के लिए थी। सरकार ने अभी तक इस वर्ष जनवरी से जून तक के लिए  DA में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की है।

इस बढ़ोतरी की घोषणा अक्सर जनवरी और जुलाई में होती है।

अगर सरकार जनवरी से जून के लिए  DA बढ़ाने का फैसला करती है तो इससे इन कर्मचारियों को इस वर्ष एक बार फिर इसका फायदा मिल सकता है। अगर सरकार इसमें 3 प्रतिशत की और बढ़ोतरी करती है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों का  DA 31 प्रतिशत हो जाएगा।

कई राज्यों की सरकारों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए  DA बढ़ाया है। असम सरकार ने गुरुवार को अपने कर्मचारियों का यह भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें