7th pay commission DA Hike: जल्द 50% होगा डीए! केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में होगा बंपर इजाफा

7th pay commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकर के कर्मचारियों को अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) मिल रहा है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में एक बार फिर जुलाई में 4 फीसदी तक डीए बढ़ा सकती है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 11:41 AM
केंद्र सरकर के कर्मचारियों को अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) मिल रहा है।

7th pay commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकर के कर्मचारियों को अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) मिल रहा है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में एक बार फिर जुलाई में 4 फीसदी तक डीए बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है डीए बढ़कर 48 फीसदी हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर डीए बढ़कर 50 फीसदी हो जाए तो आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा।

जुलाई में सरकार बढ़ाएगी डीए

सरकार ने मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू मानी गई है। इस नई बढ़ोतरी के बात डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। अब अगली बार डीए जुलाई 2023 में बढ़ेगा। सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। ऐसी उम्मीद है कि सरकार जुलाई में भी 4 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। देश में जिस तरह महंगाई बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि सरकार एक बार फिर 4 फीसदी डीए बढ़ाएगी।


50 फीसदी पहुंचने पर क्या होगा डीए

7वें वेतन आयोग में नियम है कि जब महंगाई भत्ता 50 फीसदी तक पहुंच जाएगा तो उसे शून्य कर दिया जाएगा। 7th Pay Commission साल 2016 में लागू किया गया था। उसके मुताबिक 50 फीसदी के अनुसार जो पैसा महंगाई भत्ते के रूप में कर्मचारियों को मिल रहा होगा, उसे बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। मान लीजिए अगर आपकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उसका 50 फीसदी 9,000 रुपये होगा। यानी, आपको डीए 9,000 रुपये मिलेगा।

 

शॉर्ट कॉल : Lemon Tree की डील, Delhivery में बिकवाली और अमेरिकी बैंकिंग क्राइसिस क्या संकेत दे रहे हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।