7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आखिरकार फैसले की घड़ी आ ही गई। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज 30 जून की शाम को उनके लिए सबसे बड़ी घोषणा हो सकती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी। दरअसल, आज शाम को AICPI इंडेक्स के आंकड़े आने वाले हैं। ये आंकड़े मई महीने के सीपीआई के होंगे। इससे पता चल जाएगा कि जुलाई में डीए हाइक (DA Hike) कितना हो सकता है। कर्मचारियों के लिए यह घोषणा जुलाई 2023 में की जाएगी।
