7th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। आज सोमवार 31 जुलाई को श्रम मंत्रालय की ओर से जून एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़े जारी होने हैं, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि अगली छमाही में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कितने फीसदी की बढ़ोतरी होगी। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक DA/DR में 4 फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, अगर ऐसा हुआ तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 42% से बढ़कर 46% हो जाएगा। इसका फायदा देश के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
